A Journey of Manikfan। Ali Manikfan conferred the Padma Shri in 2021।

 

Ali manikfan 

https://youtu.be/PFlkHhJ-hNM

  Watch On YouTube – https://youtu.be/PFlkHhJ-hNM

2021 में 119 पद्मा अवॉर्ड्स राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा दिए गए इनमें 7 पदम विभूषण 10 पदम भूषण और 102 पदम श्री अवार्ड दिए गए ये सभी अवार्ड अलग-अलग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्रदान किए गए हैं।

29 महिलाओं को 

16 मरणोपरांत तथा एक अवार्ड ट्रांसजेंडर को दिया गया है। 

सभी 119 पद्मा अवार्ड्स में 5 अवार्ड का कृषि तथा इसके संबंधित क्षेत्र के लोगों को दिया गया है। और इनका नाम निम्नलिखित है :-

1. Ali Manikfan

2. Nandra B Mark

3. Pappammal

4. Premchandra sharma

5. Chandra shekhar sharma 

1. Ali Manikfan

इस आर्टिकल में हम अली मानकफान के बारे में जानेंगे कि इन्होंने ऐसा क्या उत्कृष्ट कार्य किया है जिसके लिए इनको पदम श्री अवार्ड दिया गया है तथा उन्होंने क्या कुछ नया करके दिखाया है। नमस्कार मैं विक्रम चौधरी। 

अली मानकफान के पास किसी भी प्रकार की फॉर्मल एजुकेशन नहीं होने के बावजूद इन्होंने इतने फील्ड्स में महारत हासिल की है कि इनके फील्ड्स को डिफाइन करना बहुत मुश्किल है क्योंकि इन्होंने :- 

1. मरीन बायोलॉजी अर्थात मछलियों से संबंधित

2. मरीन रिसर्च 

3. ज्योग्राफी 

4. एस्ट्रोलॉजी 

5. सोशल साइंस

6. ट्रेडिशनल शिप बिल्डिंग

7. एजुकेशन 

8. फिशरीज 

9. एग्रीकल्चर और हॉर्टिकल्चर जैसे विभिन्न सेक्टरों में इन्होंने विशेष योगदान दिया है। 

👉 मानिकफान फ्रेंच,जर्मन ,अंग्रेजी ,हिंदी ,उर्दू ,संस्कृत सहित 14 भाषाएं पढ़ सकते थे लिख सकते थे तथा बोल सकते थे। इनमें से सात भाषाओं का उपयोग यह कम्युनिकेट करने में करते थे। 

👉 मानिकफान का जन्म लक्षदीप में हुआ और अभी Kozhikode केरल में रहते हैं 82 साल की उम्र में इनको पदम श्री अवार्ड से सम्मानित किया गया है इनके पास रहने वाले मोहब्बत बशीर और PR रामचंद्रन बताते हैं जो एक निजी फर्म में काम करते हैं कि वह दुबले व कमजोर है तथा सीधे चलने के साथ उनकी आंखों में चमक रहती थी लेकिन हम नहीं जानते थे कि वह कौन थे जब तक यह खबर सामने नहीं आई कि उन्हें पदम श्री से सम्मानित किया गया है। 

👉 यह अभी वर्तमान में अपनी पत्नी के साथ ऑलवन्ना में एक किराए के मकान में रह रहे हैं बचपन में इन्हें केरल के कन्नूर में भेजा गया था लेकिन कक्षा 5 के बाद उन्होंने औपचारिक शिक्षा नहीं ली और लक्ष्य दीप समूह मैं अपने गृह नगर मिनीकोय लौट आए

👉  इनके अंदर हर समय कुछ ना कुछ जानने की जिज्ञासा और उत्सुकता रहती थी यह मिनीकोय द्वीप से दूर समुंदर में रहने वाली लगभग हर मछली को जानते थे और यह अवलोकन मछलियों के लिए एक जुनून में बदल गया और इन्होंने मछलियों की उत्पत्ति से लेकर सब कुछ के बारे में अधिक अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया और इसी के चलते हैं मछलियों के प्रति उनकी जिज्ञासा और उनके बारे में जानने के जुनून ने CMFRI (सेंट्रल मरीन फिशरीज रिसर्च इंस्टीट्यूट) जो कोच्चि में स्थित है वहां मछलियों के अनुसंधान में नौकरी दिला दी जहा इन्होंने एक दुर्लभ मछली की खोज की जिसका नाम उनके नाम पर रखा गया है अबूदेफदुफ मानिकफानी। 

https://youtu.be/PFlkHhJ-hNM

👉 1981 में इन्हें एक जहाज बनाने के लिए ओमान से आमंत्रित किया गया था इनमें आयरिश यात्री टीम सरवन द्वारा आमंत्रित किया गया था। वह चाहते थे कि इस जहाज को बिना किसी धातु का उपयोग किए बनाया जाए अली और उनकी टीम ने 1 साल में लकड़ी और कोयल का उपयोग करके 27 मीटर लंबा जहाज बनाया इसके बाद ओमान के शहर सोहर के नाम पर इनका नाम सोहर रखा गया ।

👉 इनके द्वारा बनाए गए जहाज से ओमान से चीन तक लगभग 9600 किलोमीटर की यात्रा पूरी की गई तथा इस जहाज को अभी ओमान के एक संग्रहालय में रखा गया है। 

👉 जहाज बनाने के अलावा इन्होंने अमावस्य व खगोलीय एल्गोरिदम पर आधारित एक कैलेंडर बनाया था जो बहुत ही प्रसिद्ध में प्रचलित था। 

👉 इसके अलावा इन्होंने रोलर मोटर वाली साइकिल का आविष्कार किया जिस पर अपने बेटे मूसा के साथ नई दिल्ली की यात्रा की। 

👉 कृषि के क्षेत्र में रुचि होने के कारण इन्होंने तमिलनाडु के तिरुनेलवली में बंजर पड़ी 15 एकड़ भूमि को स्वदेशी तरीके से हरे भरे खेत में बदल दिया। 

👉 जैसे मैंने बताया कि इनके क्षेत्र को डिफाइन करना मुश्किल है ठीक उसी प्रकार इन्होंने यह सब आविष्कार करने के साथ भी सैकड़ों आविष्कार और किये है इसी के कारण इनको 2021 में पदम श्री अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

यह भी पढ़े :-

👉 Terrace Garden – एक अच्छा टेरेस गार्डन कैसे उगाया जाए। 

👉 Organic farming-जैविक खेती। भविष्य की सेहत।

👉 कैसे कमाए बांस की खेती से करोड़ों रुपए।जानिए कैसे होती है इसकी खेेती।

निष्कर्ष

मैं आशा करता हूं कि आपको मेरे द्वारा दी गई यह जानकारी जरूर पसंद आयी होगी और मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि ब्लॉग पर आए सभी पाठकों को कृषि संबंधित सभी प्रकार की जानकारी प्रदान की जाए जिससे उन्हें किसी दूसरी साइट या आर्टिकल को खोजने की जरूरत जरूरत ना पड़े। इससे पाठक के समय की भी बचत होगी और एक ही प्लेटफार्म पर सभी प्रकार की जानकारी मिल जाएगी। अगर आप इस आर्टिकल से संबंधित अपना कोई भी विचार व्यक्त करना चाहते हैं तो नीचे कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव अवश्य दें।

                   यहां आने के लिए धन्यवाद।

Leave a Comment