तैरता हुआ बाग बांग्लादेश का कृषि मॉडल । Folating Farming।

 

जलवायु परिवर्तन के कारण कहीं बाहर तो कहीं सूखे की स्थिति पैदा हो रही है जिसका आने वाले समय में और भी गंभीर परिणाम देखने को मिल सकता है।

नमस्कार दोस्तों मैं विक्रम चौधरी आर्टिकल को वीडियो में देखना चाहते हो तो आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल को subscribe करें।

आज हम बात करेंगे बांग्लादेश के कृषि मॉडल की और साथ ही बताएंगे कि यह कैसे किसानों के लिए एक वरदान साबित हो सकता है। बांग्लादेश एक ऐसा देश है जो और देशों की तुलना में बहुत कम मात्रा में कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन करता है। और इस समस्या के लिए ना के बराबर जिम्मेदार है। फिर भी जलवायु परिवर्तन के प्रभाव का सामना कर रहा है। कार्बन डाइऑक्साइड एक ऐसी गैस होती है जो मुख्यतः धुएँ से निकलती है फिर चाहे वह धुआं फैक्ट्री से निकला हो या इंधन के उत्सर्जन से यह हमारे वायुमंडल को प्रदूषित करती है। जिसके फलस्वरूप मौसम में आमूलचूल परिवर्तन देखने को मिलते हैं जैसे कहीं बाढ़ तो कहीं सूखे की स्थिति।

https://www.youtube.com/c/KisanTak

Watch On YouTube –https://www.youtube.com/c/KisanTak

क्या है बांग्लादेश का कृषि मॉडल?

जब बाढ़ आती है तो मकानों से लेकर बड़े-बड़े पेड़ों को नष्ट कर जाती है और फसलों को अपने साथ बहा ले जाती है। इसी समस्या का समाधान निकाला है बांग्लादेश ने यहां बाढ़ आने पर फसल उगाने के लिए अस्थाई बागो का उपयोग हो रहा है। इसको देसी पौधों से बनाया जाता है जो परंपरागत रूप से नदियों में तैरते हैं। यह जलकुंभी और राफ्ट की तरह काम करते हैं और यह पानी के साथ बढ़ते गिरते हैं।
ऐतिहासिक रूप से इनका उपयोग अर्थात बहुत पहले से इनका उपयोग बरसात के मौसम में फसल उगाना जारी रखने के लिए किया जाता था जब नदियों में पानी भर जाता था।

म्यामार, कंबोडिया और भारत के कुछ हिस्सों में तैरते बाग हैं। संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन ने बांग्लादेश के तैरते हुए बगीचों का नाम वैश्विक रूप से महत्वपूर्ण कृषि विरासत प्रणाली में रखा है।

द ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी में समाजशास्त्र के प्रोफेसर क्रेग जेनकिंस ने कहा हम उन लोगों के लिए काम कर रहे हैं जिनका जलवायु परिवर्तन को बढ़ाने में कोई हाथ नहीं फिर भी इसके शिकार हैं जलवायु परिवर्तन के चलते यह दुनिया के कुछ हिस्सों के लिए एक स्थाई समाधान हो सकता है एक अध्ययन से पता चलता है कि तैरते बगीचे अथार्त फ्लोटिंग गार्डन ने सिर्फ खाद्य सुरक्षा को कम करने में मदद कर सकते हैं बल्कि दुनियाभर को खासकर बांग्लादेश, भारत आदि देश के बाढ़ ग्रस्त इलाकों में ग्रामीण परिवारों के लिए आय का स्त्रोत भी बन सकते हैं।

निष्कर्ष

मैं आशा करता हूं कि आपको मेरे द्वारा दी गई यह जानकारी जरूर पसंद आयी होगी और मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि ब्लॉग पर आए सभी पाठकों को कृषि संबंधित सभी प्रकार की जानकारी प्रदान की जाए जिससे उन्हें किसी दूसरी साइट या आर्टिकल को खोजने की जरूरत जरूरत ना पड़े। इससे पाठक के समय की भी बचत होगी और एक ही प्लेटफार्म पर सभी प्रकार की जानकारी मिल जाएगी। अगर आप इस आर्टिकल से संबंधित अपना कोई भी विचार व्यक्त करना चाहते हैं तो नीचे कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव अवश्य दें।

                   यहां आने के लिए धन्यवाद।


Leave a Comment