Pomato – पॉमैटो एक पौधे पर एक साथ टमाटर व आलू उगेंगे।

ऐसा ग्राफ्टेड पौधा जिस पर आलू और टमाटर एक ही पौधे द्वारा फसल की गुणवत्ता को प्रभावित किए बिना प्राप्त किए जाते हैं।

Watch On YouTube –https://www.youtube.com/c/KisanTak

Pomato-plant-produced

क्या है पॉमैटो ?

पॉमैटो एक, आलू व टमाटर का हाइब्रिड(संकर) पौधा है। यह एक अंतरालिय (Intergenic)प्रकार का एक हाइब्रिड है,और इसको दैहिक संकरण(Somatic Hybridization) [वह तंत्र जिसके द्वारा पौधों की दो अलग-अलग प्रजातियों के प्रोटोप्लास्ट एक साथ मिलकर हाइब्रिड बनाने का काम करते हैं।] द्वारा बनाया जा सकता है।

👉 पॉमैटो ऐलोपॉलिप्लॉयड(Allopolyploid) का एक उदाहरण है। इन दोनों(टमाटर ,आलू) का क्रॉस नहीं किया जा सकता, लेकिन ग्राफ्टिंग की जा सकती है। दोनों एक ही कुल (Family) सोलेनेसी (नाईटसेड) के सदस्य होने के कारण यह संभव हो सका हैं। इसमें चेरी टमाटर की बेल पर ऊपर के भाग पर टमाटर तथा उसी बेल की जड़ों में सफेद आलू लगते हैं।

पॉमैटो की शुरुआत।

यूनाइटेड किंगडम (UK) में ग्राफ्टेड पॉमैटो के पौधे को सितंबर 2013 में एक हॉर्टिकल्चरल मेल ऑर्डर कंपनी ने थॉमसन एंड मोरगन द्वारा लांच किया गया था। उन्होंने प्री-ग्राफ्टेड (Pre-Grafted) पौधे को “TomTato” के रूप में बेचा। न्यूजीलैंड में अतुल्य खाद्य नर्सरी ने उसी महीने में “Double Pomato Tom”  की घोषणा की।

👉थॉमसन एंड मोरगन का दावा है, कि यह पहली बार इस पौधे का व्यवसायिक रूप से उत्पादन किया गया है। निर्देशक पॉल हैनसार्ड ने अमेरिका (US) मैं 15 साल पहले खुद टमाटर के विचार की उत्पत्ति का वर्णन करते हुए बताया कि जब उसने एक बगीचे का दौरा किया था जहां किसी ने मजाक के रूप में टमाटर के नीचे एक आलू लगाया था।

पॉमैटो कैसे उगाये?

👉 इसे बीज से तैयार नहीं किया जा सकता। इसे ग्राफ्टिंग द्वारा तैयार किया जाता है। एक कहावत है “एक जिस्म दो जान” यह पॉमैटो पर सटीक बैठती है।

👉 पॉमैटो उगाने के लिए सर्वप्रथम आलू और टमाटर के पौधों के तनों पर तेज धार वाले चाकू से “V” आकार का चीरा लगा दे। इसके पश्चात टमाटर के पौधे का जड़ वाला भाग तथा आलू का पत्तियों वाला ऊपर का भाग हटा दे।

👉 आलू की जड़ वाला भाग(Root Stock), टमाटर के पत्तियों वाला भाग (Shooting) लेकर ग्राफ्टिंग द्वारा दोनों को आपस में ग्राफ्टिंग टेप से बांध दे। बांधने के पश्चात इसे ऐसे स्थान पर रखें जहां अधिक धूप ना हो अन्यथा पौधे को हानि पहुंच सकती है। कुछ समय पश्चात दोनों पौधे एक साथ जुड़ जाते हैं तथा 2 से 3 सप्ताह पश्चात जब पौधे में वृद्धि के लक्षण दिखाई देने लगे तो ग्राफ्टिंग टेप को हटा दें।

👉 Root Stock  एक स्वस्थ व स्थिर प्रणाली के रूप में कार्य करता है। और उनके फल, फूल और पत्तियों के लिए टमाटर को चुना जाता है। टमाटर की पत्तियां अपने साथ आलू को प्रकाश संश्लेषण द्वारा भोजन प्रदान करती है। तथा आलू जड़ों द्वारा टमाटर को पानी व अन्य पोषक तत्व पहुंचाता है। इस तरह से ग्राफ्टिंग का उपयोग कर एक ही पौधे से अलग-अलग फसलों का उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं।

पॉमैटो के लाभ?

1.  खाद्य उत्पादन को प्रभावित तथा कुशल बनाने के लिए इसे नई तकनीकी के रूप में देखा गया है।
2. कम स्थान पर अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। मुख्यतः यह शहरों में अधिक प्रभावी साबित हो सकता है, जहां एक ही गमले में दो फसलें प्राप्त की जा सकती हैं।
3. भारत जैसे विकासशील देशों पर इसका महत्वपूर्ण प्रभाव है, जहां पॉमैटो को उगाकर श्रम, समय तथा मूल्यवान जगह की बचत कर सकते हैं और उत्पादन बढ़ा सकते हैं।
4. कम लागत में अधिक उत्पादन व पैसा प्राप्त किया जा सकता है।
5. इससे इनडोर व आउटडोर अर्थात घर के अंदर व बाहर दोनों स्थानों पर कुशल तरीके से उगाया जा सकता है।

यह भी पढ़े :-

👉 Bonsai Tree -कैसे बनाये घर पर बोनसाई पेड़।
👉 Terrace Garden – एक अच्छा टेरेस गार्डन कैसे उगाया जाए।
👉 कैसे होती है मशरूम की खेती और क्या है इसका बिजनेस।यहां समझे पूरा गणित।
👉 Organic farming-जैविक खेती। भविष्य की सेहत।
👉 कैसे कमाए बांस की खेती से करोड़ों रुपए।जानिए कैसे होती है इसकी खेेती।
👉 मशरूम से बनने वाले अनोखे स्वादिष्ट व्यंजन। मशरूम के व्यंजन बनाने की विधि।
👉 मशरूम खाने के चमत्कारी फायदे। जाने मशरूम में उपस्थित औषधीय गुण।
👉 PM Kisan Samman Nidhi: किसानों के खातों में जमा हो रहे 2000 रुपए, लिस्ट जारी, ऐसे चेक करें नाम

निष्कर्ष

मैं आशा करता हूं कि आपको मेरे द्वारा दी गई यह जानकारी जरूर पसंद आयी होगी और मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि ब्लॉग पर आए सभी पाठकों को कृषि संबंधित सभी प्रकार की जानकारी प्रदान की जाए जिससे उन्हें किसी दूसरी साइट या आर्टिकल को खोजने की जरूरत जरूरत ना पड़े। इससे पाठक के समय की भी बचत होगी और एक ही प्लेटफार्म पर सभी प्रकार की जानकारी मिल जाएगी। अगर आप इस आर्टिकल से संबंधित अपना कोई भी विचार व्यक्त करना चाहते हैं तो नीचे कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव अवश्य दें।

                   यहां आने के लिए धन्यवाद।

Leave a Comment